राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, मरीजों के बीच बांटे फल
राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली
पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में मरिजों के बीच किया गया फलों का वितरण
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में भारत रत्न से सम्मानित व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर ” सद्भावना दिवस ” के रूप में मना कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी गई । कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेस के जिला मीडिया अध्यक्ष निसार कहा कि पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ज्येष्ठ पुत्र राजीव गांधी ने 1981 में विमान सेवा के पायलट पद से त्यागपत्र देकर भारतीय राजनीति में प्रवेश किया और उत्तर प्रदेश की अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट पर भारी बहुमत से निर्वाचित होकर लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की । वह राष्ट्रीय कांग्रेस के महामंत्री रहे । प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी कि हत्या के पश्चात 31 अक्टूबर 1984 में वह भारत के प्रधानमंत्री बने किन्तु 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सर्वाधिक स्थान प्राप्त किए किन्तु स्पष्ट बहुमत न कर सकी । अन्य दलों के सहयोग से इन्होंने सरकार बनाना स्वीकार नही किया । अत: विपक्ष के नेता बने । नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि 10 वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार के दौरान तामिलनाडु के श्रीपेरुम्बदूर में इनकी एक बम विस्फोट में हत्या कर दी गई । सेवादल के जिला अध्यक्ष गुड्डु सिंह ने कहा कि मरणोपरांत इन्हें 1991 में ” भारत रत्न ” से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के पश्चात सदर अस्पताल के वार्डो में सैकड़ो मरिजों के बीच फलों का वितरण किया गया । कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रणु कुशवाहा, नवीन कुमार जॉर्ज अवधेश कुमार सिंह बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, रवि शर्मा, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, मकसूद आलम, साजिद अली खान, कैलाश पति देव, नरेश गुप्ता, सुनिल अग्रवाल, कजरु साव, तारिक रजा, बाबर अंसारी, जावेद इकबाल, मनोज नारायण भगत, तसलीम अंसारी, शिव नंदन साहू, सदरूल सोदा, विजय कुमार सिंह, शारदा रंजन दुबे, मोहम्मद रब्बानी, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, सैयद अशरफ अली, गोवर्धन गंझू, ओमप्रकाश पासवान, माशूक रजा, हैदर अली, चंद्रशेखर आजाद, अर्जुन नायक, बहादुर सागर, रंजीत यादव के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

