राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, शहीद दिवस के रूप में मनाया कार्यक्रम

आज जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बहुत धूमधाम से मनाई गई इस अवसर को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए सर्वप्रथम सभी लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और कभी भी अत्याचार अन्याय और आतंक के खिलाफ नहीं झुकने की शपथ ली श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात कांग्रेस कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आज सारा राष्ट्र कृतज्ञ होकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है स्वर्गीय राजीव गांधी जिन्होंने अपने अल्पकाल के शासन के दौरान भारत को एक आधुनिक राष्ट्र की ओर ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए और पंचायती राज कानून का जो स्वरूप आज नजर आ रहा है वह मूल रूप से राजीव जी का दिया हुआ है जिन्होंने भारत के रक्षा कार्यक्रम अंतरिक्ष कार्यक्रम संचार क्रांति को एक नई दिशा दी और देश को तकनीकी रूप से अग्रणी देश की श्रेणी में लाकर खड़ा करने का काम किया जिन्होंने युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का काम किया इस देश में अभूतपूर्व प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए दल बदल कानून पास किया महिला आरक्षण के लिए संसद में बिल पेश किया आज तमाम कांग्रेस कर्मियों का फर्ज है कि जिस तरह से इस देश के लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है हम अपनी आखिरी सांस तक इस देश में लोकतंत्र को बचाने की कोशिश इस तरह करेंगे जिस तरह इस देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी को वापस लाने के लिए किया था इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेजाम, सुलेमान अख्तर, राजेश तुरी, धननंजय सिंह, लड्डू खान, अशोक विश्वकर्मा, जुनैद आलम, नेसाब, मंजूर अंसारी, सोहेल, चाँद राशिद, सोनू खान, गोरु, बेलाल हुसैनी, इरफान, शाहनवाज़ दिनेश विश्वकर्मा चंद्रशेखर सिंह मोहम्मद मनीर मोहम्मद नवाब आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की जिन्हें पार्टी का पट्टा पहना कर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने स्वागत किया