ट्री मैन डॉ. कौशल दंपती ने अनाथ बेटी का कराया विवाह, पेश की मानवता की मिसाल

पलामू- छतरपुर के सुदूरवर्ती पाटादोहर गांव में मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। वन राखी मूवमेंट के प्रणेता “ट्री मैन” डॉ. कौशल किशोर जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सह डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल ने अनाथ युवती बरती कुमारी का धूमधाम से विवाह कराकर कन्यादान किया।
बरती कुमारी, स्वर्गीय सुकुल सिंह की पुत्री हैं। उनका विवाह अर्जुन सिंह के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में डॉ. कौशल दंपती ने नवदंपती को बर्तन, वस्त्र एवं आशीर्वाद स्वरूप अमरूद और कपूर के पौधे भेंट किए। साथ ही बारातियों के बीच भी पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बताया गया कि डॉ. कौशल किशोर जायसवाल एवं मुखिया पूनम जायसवाल अब तक 22 अनाथ एवं गरीब बच्चियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देकर कन्यादान करा चुके हैं।

You may have missed