राज कुमार यादव के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक व्यक्त

WhatsApp Image 2024-11-16 at 16.52.47

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष तथा शहर के जाने माने व्यवसायी राज कुमार यादव उर्फ राजू बाबू के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया । आयोजित शोक सभा में कांग्रेसियों ने अपने-अपने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजू बाबु कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ-साथ एक प्रखर समाजसेवी, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे । इनके निधन से कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है साथ ही साथ इनके निधन से कांग्रेस की जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति तत्काल संभव नही । शोक सभा के अंत मे दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य तथा सहनशक्ति प्रदान हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।
शोकसभा में प्रदेश सचिव बिनोद सिंह महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, लाल बिहारी सिंह, राजू चौरसिया, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, गोविंद राम, कृष्ण कुमार यादव, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, प्रदीप कुमार मंडल, विजय कुमार सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, अनिल भुईंया, बाबु खान, मुस्ताक अंसारी, महेश प्रसाद साव, आबिद अंसारी, अजय गुप्ता, साजिद हुसैन, सुनिल सिंह राठौर, जावेद इकबाल, पंचम पासवान, सुनिल अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार सिंह, गुड्डु सिंह, अर्जुन सिंह, अरशद खान, अफताब आलम, कौशल कुमार सिंह, अमर सिंह यादव, अर्जुन नायक, इत्तेफाक हुसैन, मिथिलेश दुबे, बाबर अंसारी, अधिवक्ता इजहार हुसैन, मुकेश पासवान आदि उपस्थित थे ।