राॅंची पुलिस ने कांके थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
उनके पास से चोरी की गई 7.47 लाख रुपया और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह गिरोह दिन-दहाड़े बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बीते 18 अगस्त कांके थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर, अरसंडे में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने सेंध लगाई। इस दौरान घर से करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने, चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी की गई थी। अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर राॅंची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बंद घरों की रेकी करते थे।

