क़बरीबाद माइंस झड़प मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल के बाद भेजे गए जेल

क़बरीबाद माइंस में मंगलवार रात हुई झड़प और चाकू बाजी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोनों आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी सीसीएल के डिप्टी माइंस मैनेजर सह सिक्योरिटी इंचार्ज गुदगु राम सागर और सीसीएल सिक्योरिटी गार्ड अख्तर अंसारी है। इन दोनों पर आरोप लगने के बाद पुलिस प्रशासन रेस हो गया और साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।