अवैध बालू ढुलाई के दौरान हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। करेंदो नदी घाट से बालू लादकर निकल रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से चालक की मौके पर ही मौ,त हो गई। मृतक की पहचान खुखरा थाना क्षेत्र के चतरोडीह निवासी 30 वर्षीय जीतन कोल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम जीतन कोल ट्रैक्टर से अवैध बालू लेकर नदी घाट से ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया और चालक नीचे गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही जान चली गई।
देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, तब एक राहगीर ने घटना की सूचना दी। पुलिस ने श,व को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में अवैध बालू उठाव और ओवरलोडिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

