मदर्स डे पर ओल्ड एज होम पहुंचीं महापौर, बुजुर्ग महिलाओं के बीच बांटे फल

मदर्स डे के अवसर पर नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा एवं उप महापौर समित कुमार ने रविवार को ओल्ड एज होम पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं के बीच फल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं उप महापौर ने ओल्ड एज होम की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। मौके पर पार्षद नुरुल भी मौजूद थे।

महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और सम्मान समाज की जिम्मेदारी है तथा मदर्स डे के अवसर पर उनके बीच समय बिताना सुखद अनुभव रहा।

You may have missed