पुराने समाहरणालय को राजा मेदिनीराय संग्रहालय बनाने की मांग, उपायुक्त को पत्र
मेदिनीनगर कचहरी स्थित पुराने समाहरणालय भवन को राजा मेदिनीराय संग्रहालय के रूप में विकसित करने एवं उनकी प्रतिमा स्थापित करने के सम्बंध में निवर्तमान उपमहापौर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी ने उपायुक्त महोदय को लिखा पत्र।
पत्र के माध्यम से उन्होंने उपायुक्त महोदया को लिखा है कि मैं अपका ध्यान पलामू कि ऐतिहासिक विरासत कि ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ मेदिनीनगर कचहरी परिसर में स्थित पुराना समाहरणालय भवन न केवल स्थापत्य कला का एक सुन्दर नमूना है बल्कि यह हमारे जिले के गौरवशाली इतिहास का साक्षी भी रहा हैं वर्तमान में नया भवन बन जाने के कारण यह ऐतिहासिक भवन जर्जर अवस्था में है और उचित देख-रेख के अभाव में अपना अस्तित्व खो रहा है इस संदर्भ में मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि इस पुराने और भव्य भवन कि मरम्मत करा कर इसे एक आधुनिक म्यूजियम (संग्रहालय) के रूप में परिवर्तित किया जाए, जहाँ पलामू के इतिहास, संस्कृति और पुरातात्विक अवशेषों को संरक्षित किया जा सके। इस संग्रहालय का नाम मेदिनीनगर के महान न्याय प्रिय शासक राजा मेदिनीराय के नाम पर रखा जाए साथ ही संग्रहालय परिसर मुख्य गेट के पास राजा मेदिनीराय कि एक भव्य प्रतिमा स्थापित कि जाए ताकि भावी पिढी उनका योगदान और व्यक्तित्व से प्रेरणा ले सके।
अतः इस पहल से पलामू कि ऐतिहासिक धरोहर संरक्षित होगी बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन के केन्द्र के रूप में भी उभरेगा जिससे स्थानीय युवाओ को गौरव की अनुभूति होगी व रोजगार के भी अवसर प्रदान होंगे। इसलिए जनभावनाओं और मेदिनीनगर पलामू की ऐतिहासिक अस्मिता को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।

