पश्चिम बंगाल सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार आज, 35 मंत्री लेंगे शपथ
पश्चिम बंगाल में आज मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार के पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार का आयोजन होने जा रहा है। राज्य में नई सरकार के गठन के करीब 22 दिन बाद लोकभवन में सुबह 11 बजे 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल आर.एन. रवि शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता बनी हुई है। माना जा रहा है कि सरकार इस बार कई नए और युवा चेहरों को अवसर देकर प्रशासन में नई ऊर्जा लाने का प्रयास कर सकती है। वहीं कुछ अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इस विस्तार से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही सभी की नजरें मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर टिकी हुई हैं, जिसकी घोषणा जल्द हो सकती है।

