प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 95 किसान हुए पुरस्कृत
प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 95 किसान हुए पुरस्कृत
पलामू जिले के पांकी प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग आत्मा पलामू, कनीय पौधा संरक्षण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS, जिला उद्यान, मत्स्य, राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन, भूमि संरक्षण, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए और किसानों को तकनीकी जानकारी दी।
इस अवसर पर फसल प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट फसल प्रदर्शन करने वाले 95 किसानों को सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
इस मेले में उप परियोजना निदेशक प्रवीण राज, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी जय प्रकाश राम, पांकी प्रखंड के सभी जनसेवक, एटीएम शशिरंजन, शंभु कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के बीटीएम—संजय सिंह (छतरपुर), सुमित वर्मा (मेदनीनगर), प्रदीप तिवारी, अनिल कुमार मेहता (उटारी रोड), गौतम कुमार (मनातू), प्रकाश रंजन (लेस्लीगंज), सुशील मिश्रा, नवनी कुमार पासवान तथा सभी पंचायतों के किसान मित्र उपस्थित रहे।
इसके अलावा पांकी अंचलाधिकारी राजकुंवर सिंह, प्रमुख पंचम प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, मिंटी वर्मा, मुखिया प्रेम प्रसाद, प्रद्युमन सिंह, लोकनाथ यादव, पंचायत समिति सदस्य मिथलेश यादव, श्यामनंदन ओझा, चुनमुन पांडे, महावीर प्रसाद समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक खेती के तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिससे किसान अपनी पैदावार को और बेहतर बना सकें।
यह कृषि मेला किसानों के लिए ज्ञानवर्धक और लाभकारी साबित हुआ, जिसमें उन्होंने खेती से जुड़ी नई जानकारियां प्राप्त कीं और अपने अनुभवों को साझा किया।

