प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा सरस्वती पूजा महोत्सव
प्रखंड मुख्यालय के सरकारी एवं ग़ैर सरकारी स्कूलों एवं अन्य पूजा पंडालो में विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूजा पंडालो तथा स्कूलों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे की मूर्ति विधि विधान के साथ स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौक़े पर स्कूल के बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। कई स्कूलों में आकर्षक सजावट की गई है। इतना ही नहीं गांव के गलियों एवं मोहल्लों में भी बच्चों ने माँ शारदे की प्रतिमा रखकर धूमधाम से पूजन अर्चना किया जा रहा है। कहीं कहीं पर बच्चों ने आकर्षक सजावट भी की है और चारों तरफ़ रौनक भी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में चारों तरफ भक्ति मय माहौल बना हुआ है। प्रखंड मुख्यालय के अलावा बच्चों ने प्रखंड कालोनी करकोमा हासनदाग देवगाना गेरुआ बाना गोंदा तेनार ओखरगाड़ा, खोरीडीह पेस्का दुलदुलवा तीसरटेटूका सहित अन्य गाँवों में भी बच्चों ने माँ शारदे की प्रतिमा रखकर विधिवत पूजन अर्चना किया। वहीं कई निजी प्रतिष्ठानों में भी बच्चों ने पूजन अर्चन किया।


