प्रज्ञा केंद्र संचालक शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, रांची में करेंगे प्रधान कार्यालय का घेराव”

झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय के आह्वान पर प्रज्ञा केंद्र संचालक के लोगों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक रांची प्रधान कार्यालय का भी घेराव करेंगे। प्रखंड के सभी सीएसपी संचालक गुरुवार को प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक को लिखित आवेदन देकर हड़ताल जाने की अवगत करा दिया है। संघ के अध्यक्ष रविकांत साह ने बताया कि हम लोग अपने विभिन्न मांगों को लेकर सभी सीएसपी संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इसकी सूचना गढ़वा डीसी जिला पंचायती राज विभाग को लिखित सूचना भी दिया गया है। आवेदन देने वालों में शशिकांत विश्वकर्मा वीरेंद्र चौधरी सुरेश प्रसाद गुप्ता अजय यादव पप्पू कुमार यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।