अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
चैनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम काराकाट स्थित मध्य विद्यालय खोहरी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार, चैनपुर थाना की गश्ती टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की।
घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कमर से एक देशी निर्मित कट्टा बरामद हुआ, जिसके चैम्बर में एक जिंदा कारतूस लोडेड था। वैध कागजात प्रस्तुत न करने के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मुख्तार आलम उर्फ मोकतार आलम (उम्र 22 वर्ष)
पिता: करमुद्दीन मियाँ जो ग्राम- बंदुआ, का रहने वाला है
पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध चैनपुर थाना में निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
छापामारी दल
में चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे

