प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडे की 96 वर्षीय माताजी का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

हाई स्कूल चितविश्राम के प्रधानाध्यापक, मानस मंडली के संयोजक लगमा गांव निवासी द्वारिका नाथ पांडे की 96 वर्षीय माताजी का निधन बुधवार के शाम करीब 7:00 बजे हृदयगति रुक जाने के कारण हो गया। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधि से जुड़ी रही उनकी माता जी का निधन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित किए। नौकरी के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले द्वारिका नाथ पांडे ने बताया कि उनकी मां की इच्छानुसार अंतिम संस्कार स्थानीय सरस्वती नदी के मुक्तिधाम पर किया गया। अंतिम संस्कार में घर परिवार तथा गांव के लोगों के साथ आसपास गांव तथा गढ़वा के बड़ी संख्या में लोग शामिल हो कर शोक व्यक्त किए।शोक व्यक्त करने वालों में डॉ.दशरथ पांडे डॉ.लालमोहन मिश्र मानस मंडली के व्यास अरुण दुबे कर्मकांडी मुरलीधर मिश्र अशोक पटवा मुकेश निरंजन सिन्हा अमरेंद्र कुमार मिश्रा अरविंद पांडे प्रोफेसर किशोरी मोहन मिश्र एस एन पाठक गौरी शंकर तिवारी राम लखन तिवारी संजय दुबे नंदू पाठक प्रोफेसर प्रहलाद पांडे बनारसी पांडेय, अशोक विश्वकर्मा बलराम शर्मा विवेकानंद चौबे पीके मिश्रा एम के सिन्हा शेखर सिन्हा चंदन जायसवाल अनूप अग्रवाल किशोर मिश्र राजू मिश्र मुकेश पांडे अजय केसरी दिलीप श्रीवास्तव आदि लोग शामिल हैं।