“प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा को शिक्षक दिवस पर दो मंचों से मिला विशेष सम्मान”

शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर गिरिडीह द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होटल होटल गार्डन व्यू गिरिडीह में किया गया ।शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया इसी क्रम में पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पाचंबा के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा को रोटरी के अनील गुप्ता द्वारा शाल और सम्मान शिल्ड देकर सम्मानित किया गया साथ ही चार शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर रोटरी के सभी पदाधिकारी और रोटेरियन उपस्थित थे दूसरा कार्यक्रम टोटल अशोका इंटरनेशनल गिरिडीह में इनर व्हील कलब सनशाइन के द्वारा आयोजित किया गया वहां पर पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय का पचंबा के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा को प्रशस्ति पत्र और गीता देकर सम्मानित किया गया पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गिरिडीह के प्रतिष्ठित संस्थान के द्वारा सम्मानित किए जाने पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षण का विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेश कुमार मदन कुमार मुकेश कुमार तनु प्रिया स्वीटी कुमारी माया मरियम हांसदा पुनम कुमारी अनील कुमार लक्ष्मी नारायण महथा ललन कुमार महेंद्र कुमार भीमलाल वर्मा संतोष झा ने बधाई एवं शुभकामना दिए।।