पूर्व विधायक श्री हीराराम तुफानी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति: –शत्रुघ्न कुमार शत्रु

0
41cea52c-5848-4fb6-a823-8b4acb2a885d

पूर्व विधायक श्री हीराराम तुफानी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

21 जुलाई 2024 (मेदिनीनगर)
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर झारखण्ड रविदास समाज के अग्रणी नेता,पूर्व विधायक सह पूर्व बीडीओ रह चुके श्री हीराराम तुफानी जी के निधन पर विनम्र व अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि बिहार व झारखंड की राजनीति में विधायिका व कार्यपालिका में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर अमिट छाप छोड़नेवाले श्री तुफानी जी के निधन से ना केवल समाज का अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि उनके महाप्रस्थान से एक युग का अंत हो गया है।
शोक विज्ञप्ति में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि समाजसेवा व राजनीति के लिए समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन एक मिशाल रहा है।जब भी गढ़वा,पलामू समेत झारखण्ड के लोगों ने उन्हें पुकारा वे हमेशा सहयोग व संघर्ष के लिए तैयार रहते थे।हम इस दुख की घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार व चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कुदरत से प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *