पलामू में पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंची। वहां हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु समारोह में हिस्सा लेने वाले भैया बहनों और आचार्य महोदया को पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार पाने वालों में भैया बहन पलक, सुप्रिया, शिल्पा, माही, सुहाना, मिस्टी, दिव्यांशी, आरोही, नूतन, अनन्या, स्वीटी 1, स्वीटी 2, राखी, उत्कर्ष, उन्मुक्त, आस्था, ज्योति, संजना, प्रिया आदि शामिल रहे। इनके अलावा संगीत आचार्य अंजनी सिन्हा तथा आचार्य महोदया रंजना और बंदना जी को भी
अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने विद्यालय परिवार और विशेषतः प्राचार्य महोदय के प्रति कारगिल विजय दिवस समारोह को सफल बनाने हेतु कृतज्ञता व्यक्त किया। विद्या भारती द्वारा संचालित
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बारे में उन्होंने बताया कि
इस विद्यालय में संस्कार और भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा दी जाती है। इस विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें आधुनिक एवं उन्नत शिक्षक संसाधन उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने बताया रक्षा क्षेत्र में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, स्कॉर्डन लीडर दीपक चौहान और मेजर जनरल अरविंद यादव आदि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र रह चुके हैं। मेदिनीनगर में ही डॉक्टर अभय कुमार और पवन कुमार इस विद्यालय के छात्र रह चुके हैं। इनके अलावा खेल जगत में निषाद कुमार, युवराज गुप्ता और सोनी यादव जैसे खिलाड़ी, एडमिनिस्ट्रेशन में रवि शेखर शर्मा, आई ए एस, राजू पंत, आई ए एस, वंदिता राणा, आई पी एस आदि ने सफलता का परचम लहराया है। वैज्ञानिक जगत में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा तन्मयी शर्मा बैज्ञानिक रह चुकी हैं। हम सब को इस विद्या मंदिर के शिक्षा प्रणाली पर गर्व है और इसका उत्तरोत्तर विकास का हम कामना करते हैं।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, महा मंत्री सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा और पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह की सहभागिता रही।


