पूर्व सैनिकों के पॉलीक्लिनिक में उत्साहपूर्वक योग दिवस आयोजित किया गया :  कर्नल शुक्ला

पूर्व सैनिकों के पॉलीक्लिनिक में उत्साहपूर्वक योग दिवस आयोजित किया गया :  कर्नल शुक्ला।

        कल रविवार होने के कारण आज ही पूर्व सैनिकों के चिकित्सा हेतु पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना
(ई सी एच एस) के मेदिनीनगर स्थित पॉलीक्लिनिक में योग दिवस उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उपस्थित कर्मियों,  पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों द्वारा आज इस शिविर में योगासन का अभ्यास किया गया।  

    ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक,  डाल्टनगंज के ऑफिसर इन चार्ज,  कर्नल मनोज कुमार शुक्ला ने उपस्थित समूह को योगासन का महत्व बताया।  उन्होंने बताया कि योगासन शरीर,  मन और आत्मा को जोड़ने का एक प्राचीन विज्ञान है।  यह शारीरिक ताकत, मानसिक शांति और बेहतर लचीलापन प्रदान करता है।  नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है,  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।  

          इस आयोजन की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को दुनिया भर में लोगों को योग के शारीरिक,  मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज यह योग शिविर पूर्व सैनिकों के पॉलीक्लिनिक में आयोजित किया गया।

       आज के योग शिविर में ओ आई सी,  ई सी एच एस,  कर्नल मनोज कुमार शुक्ला,  डॉक्टर मनीष कुमार,  डॉक्टर अर्पण जयदीप,   संजय कुमार,  सृष्टिणना मिंज,  अशोक कुमार,  पंकज कुमार,  सरिता तिर्की,  सुमन्ती टेटे,  शंकर सिंह,  केदार महतो,  सद्दाम और साजन कुमार सहित अनेकों लोगों की सहभागिता रही।