पूर्व मंत्री से विभिन्न गांव के लोग मिले, समस्याओं से कराया अवगत

पूर्व मंत्री से विभिन्न गांव के लोग मिले, समस्याओं से कराया अवगत

पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं का निदान करने की बात कही

हुसैनाबाद,पलामू:

गुरुवार को पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के हुसैनाबाद स्थित आवास पर खराड़,राम बिगहा, हैदरनगर, अली नगर, महुदंड समेत कई गांव के ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने एक एक कर अपने गांव की समस्या से पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह को अवगत कराया। अधिकतर गांव में पेयजल की समस्या लोगों ने बताई। उन्होंने बताया कि चापा कल है भी तो मरम्मत के अभाव में बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्यालय में आवेदन देने के बाद भी मरम्मत नहीं किया जा रहा है। गांव पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। राम बिगहा के लोगों ने पूर्व मात्री का आभार जताते हुए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद किया। खराड़ पर गांव के ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुए विवाद पर विस्तृत चर्चा की। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद को समाधान करा कर प्रतिमा स्थापित कराने की बात की। हैदरनगर में एक ही जगह बिजली का चार पोल गाड़ देने से सैलून दुकान का दरवाजा बंद हो जाने की बात शंकर ठाकुर ने बताई। इस मामले पर उन्होंने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने को कहा। हैदरनगर पीएचसी में आपात सेवा नहीं चलने से होने वाली परेशानी से ग्रामीणों ने अवगत कराया। इस मामले में पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार इस मामले में सरकार को पत्र लिख कर आपात सेवा चालू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को जनता से मतलब नहीं रहा। राज्य में बालू कोयला और पत्थर का अवैध खनन में सरकार संलिप्त है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद व हरिहरगंज की विभिन्न समस्याओं से वह राज्य के मुख्य सचिव से मिल कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। पेयजल की समस्या शहर व ग्रामीण दोनो क्षेत्रों में विकराल रूप लेती जा रही है। इस मामले में भी वह अभियंताओं से मिलकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। मौके पर भाजपा नेता अजीत सिंह, योगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न गांव के
चंदन चंद्रवंशी, मनदीप राम, हरि राम, सुरेंद्र राम, सुबोध चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, विद्या सिंह, राजू सिंह , रंजेश पासवान समेत कई शामिल थे।