पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह जनसम्पर्क यात्रा के दौरान पहुंचे मेराल
पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का परिवर्तन सह जनसम्पर्क यात्रा लगभग 82 दिनों निरंतर जारी हैँ | इसी क्रम मे आज परिवर्तन यात्रा मेराल प्रखंड में किया गया | श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में बोला की झारखंड मुक्तिमोर्चा के लोग हताश, निराश और लाचार हो चूके हैँ | अब उनकी सत्ता जानी वाली हैँ उनलोगों को आभास हो गया हैँ कि अब जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली |पिछले 5 साल केवल लूटने का काम किया गया हैँ | इनलोगों ने दुकान खोल रखा हैँ जहाँ जाओ हरेक माल 30000 के हिसाब से बेचा जा रहा हैँ | गरीब, दलित, शोषित परिवार के लोगों को उनका हक़ नहीं मिल पा रहा हैँ | झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार हर मोर्चे पर फेल हैँ | इनकी सरकार ने वादा किया था युवाओं को 5000 बेरोजगारी भत्ता देंगे, नौकरी देंगे, सभी जरूरत मंदो को आवास देंगे लेकिन कुछ नहीं मिला | उलटे हर प्रखंड में दलाली और घुसखोरी चरम पर बढ़ गया | झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री सह विधायक जल मंत्री हैँ लेकिन उनका काम रोड़ बनवाने का हैँ | इससे साफ जाहिर होता हैँ जहाँ ज्यादा कमीशन मिलेगा उस काम कि प्राथमिकता होगी| जीवन जीने के लिए जनता को पानी कि सबसे ज्यादा जरूरत होती है| पूर्व मंत्री ने कहाँ कि आने वाले चुनाव में जनता इनको जरूर सबक सिखाने का काम करेगी |आज परिवर्तन यात्रा मुख्यरूप से पंचायत हासनदाग के हासनदाग,हड़कुड़ी, रेजो, लखेयाँ, दुनूखाड़ में किया गया |
यात्रा में मुख्यरूप से
अवध किशोर सिंह, शिवनाथ चौधरी,रामलखन यादव,सुनील चंद्रवंशी,संजय चौधरी, लक्ष्मण ठाकुर, अमीरीका चौधरी, देवमुनी बैठा सहित सैकड़ो कि संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे|
