पूर्व मंत्री चन्द्रवंशी की माता का मनाया गया पुण्य तिथि, सह महाविद्यालय स्थापना दिवस
पुर्व मंत्री चन्द्रवंशी की माता का मनाया गया पुण्य तिथि, सह महाविद्यालय स्थापना दिवस
विश्रामपुर संवादाता,रेहला नगर परिषद क्षेत्र स्थित लक्ष्मी चन्द्रवंशी इंटर महिला कॉलेज महाविद्यालय रेहला मे विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी की माता का पुण्यतिथि मनाया गया एवं महाविद्यालय का स्थापना दिवस भी मनाया गया
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह,भाजपा प्रदेश महा मंत्री बालमुकुंद सहाय,विधायक चंद्रवंशी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इससे पहले माता लक्ष्मी चंद्रवंशी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना की गयी आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों ने माता लक्ष्मी चंद्रवंशी के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित की वही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ.इश मौके पर उपस्थित पलामू संसद विष्णु दयाल राम, प्रदेश कर समिति सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, भाजपा नेता विपिन बिहारी सिंह, भाजपा नेता किशोर कुमार पांडे, वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडे, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, भाजपा ग्रामीण महामंत्री आशीष कुमार पांडे, दिलीप चंद्रवंशी, काफी संख्या में विधानसभा क्षेत्र से इस कार्यक्रम में गण्यमन लोग उपस्थित थे
