पलामू उपायुक्त के निर्देश पर डीएमओ ने नौडीहा क्षेत्र में संचालित का माइंस का किया निरीक्षण

0
98fce356-1997-4a21-92a2-38efc07d79ba

पलामू उपायुक्त के निर्देश पर डीएमओ ने नौडीहा क्षेत्र में संचालित का माइंस का किया निरीक्षण

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार नौडीहा पहुंचे व यहां संचालित माइंनिस का निरीक्षण किया।निरीक्षण कि क्रम में डीएमओ श्री कुमार ने माइंनिस में हो रहे खनन कार्य एवं स्टोक का निरीक्षण किया एवं स्पष्ट रूप से माइंनिग संचालको को सरकार द्वारा बनाए गए नियमानुसार खनन कार्य करने को लेकर निर्देशित किया साथ ही क्षमता से अधिक माइंनिग नहीं करने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी माइंस संचालको को ससयम राजस्व जमा करवाने की बात की।उन्होंने सभी माइंस संचालको को नियम विरूद्ध कार्य नहीं करने को लेकर निर्देशित किया एवं ऐसा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतवानी दी।

इन माइंस का किया गया निरीक्षण

डीएमओ आनंद कुमार शुक्रवार को नौडीहा में यूपीएस स्टोन एंड चिप्स,संचालक अनुप कुमार एवं पार्टनर,यूपीएस स्टोन,चिप्स,संचालक यूके सिंह एवं पार्टनर,यूपीएस स्टोन चिप्स,संचालक प्रदीप सिंह एडं पार्टनर,नावाडीह स्टोन माइंनिस,संचालक विश्वनाथ प्रसाद,जय मां शेरवाली स्टोन चिप्स,डीगले माइंनिग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड एवं संजय कुमार सिंह माइंनिग का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *