पलामू पुलिस की पहल से बच्चे को मिली नई जिंदगी, समय पर मिला खून

पुलिस अधीक्षक पलामू एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे के प्रयास एवं आरक्षी विवेक पांडे के द्वारा एक यूनिट ब्लड देकर एक बच्चे को नई जिंदगी दी गई ।एक गरीब असहाय बच्चा अंश कुमार पिता बिट्टू कुमार राम ग्राम शिरमा थाना पाटन के रहने वाले थे बच्चों का ऑपरेशन हुआ था जिनको एक यूनिट ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थीं उनके माता के द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी ब्लड व्यवस्था नहीं हो पा रहा था उनके द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर ब्लड देने के लिए लगातार रिक्वेस्ट किया जा रहा था उनकी माता के द्वारा पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष से संपर्क कर एक यूनिट तत्काल ब्लड उपलब्ध कर बच्चा के जान बचाने के लिए अनुरोध किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी सर के आदेश अनुसार बिना देर किए पलामू जिले के आर एस आई 1 के ऑफिस में कार्यरत विवेक पांडे के द्वारा ब्लड बैंक जाकर एक यूनिट रक्तदान किया गया जिससे बच्चे का ऑपरेशन सफल हुआ एवं स्थिति खतरे से बाहर है।