पलामू : मलय डैम की चेन संख्या 18 टूटने से किसानों में आक्रोश, पानी की बर्बादी जारी
पलामू : मलय डैम की चेन संख्या 18 टूटने से किसानों में आक्रोश, पानी की बर्बादी जारी
मेदिनीनगर (पलामू) : सतबरवा प्रखंड अंतर्गत मलय डैम की चेन संख्या 18 के टूटे हिस्से की मरम्मत न होने से किसानों में गुस्सा है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिंह ने उपयुक्त महोदय को पत्र लिखकर तत्काल मरम्मत की मांग की है।
आशीष कुमार सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि दिसंबर 2025 में मलय डैम की चेन संख्या 18 पास वाली जगह टूट गई थी, जिसके कारण पानी बेवजह बह रहा है। 18 दिसंबर 2025 को उन्होंने तत्कालीन उपयुक्त से मुलाकात की थी, जिसमें ब्रेक (फाटक) की मरम्मत तो कर दी गई, लेकिन टूटी नहर की मरम्मत नहीं की गई।
अब जब मानसून आने वाला है, तो यदि समय पर मरम्मत नहीं हुई तो किसान खेती नहीं कर पाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि मलय डैम सतबरवा और लेसलीगंज प्रखंड के किसानों की जीवन रेखा है। यदि शीघ्र मरम्मत व स्थल जांच नहीं की गई तो किसान जन-आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
मुख्य मांगें :
मलय डैम चेन संख्या 18 की तुरंत मरम्मत
स्थल का मौका जांच
किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना
आशीष कुमार सिंह ने 9 मई 2026 को यह आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को भी पूर्व में आवेदन दिया जा चुका था।



