एसडीओ कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के शेड का होगा विस्तार, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

एसडीओ कोर्ट परिसर में लंबे समय से अधिवक्ताओं द्वारा उपयोग किए जा रहे शेड की स्थिति को लेकर शुक्रवार को 1 बजे अधिवक्ता संघ द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। संघ के महासचिव चुन्नू कांत की अगुवाई में संघ पदाधिकारियों ने एनआरईपी डिपार्टमेंट के लोगों के साथ सेड के विस्तार और मर्रमती को लेकर स्थल निरीक्षण किया। बताया गया कि वर्ष 2016 के आसपास SDO कोर्ट परिसर में करीब ढाई से तीन सौ अधिवक्ताओं के लिए प्लास्टिक शेड बनाए गए थे, ताकि वे सम्मानपूर्वक और सुरक्षित वातावरण में अपना कार्य कर सकें। महासचिव के अनुसार, उस समय उपायुक्त के सहयोग से चार शेड बनाए गए थे, जिससे अधिवक्ताओं को काफी राहत मिली थी।लेकिन बीते 10 वर्षों में अधिवक्ताओं और वादकारियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से यह स्थान अब अपर्याप्त साबित हो रहा है। इसके साथ ही कई शेड जर्जर हो चुके हैं, कुछ में फर्श टूट गया है और बरसात के समय पानी भी अंदर घुस जाता है, जिससे कार्य करने में कठिनाई होती है।इसी समस्या को देखते हुए महासचिव ने पुनः उपायुक्त से मुलाकात कर शेड के विस्तार, मरम्मत, ग्रिलिंग और फर्श सुधार की मांग की थी। प्रशासन ने इस अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए योजना को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इन शेड्स का विस्तार और मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
अधिवक्ताओं के अनुसार, इस पहल से उन्हें बेहतर और सुरक्षित कार्यस्थल मिलेगा, जिससे न्यायिक कार्यों की गति और सुविधा दोनों में सुधार होगा। साथ ही यह कदम अधिवक्ताओं के सम्मान और कार्यस्थल की गरिमा को भी बढ़ाएगा।महासचिव ने उपायुक्त और संबंधित विभागों का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय अधिवक्ताओं के हित में एक सराहनीय कदम है, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।