पलामू में ट्रैफिक सख्ती, प्रभारी सतेंद्र दुबे का एक्शन—18 बाइक जब्त

पलामू एसपी के निर्देशानुसार, एक्शन मोड में दिखे ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे:

पलामू,
मेदिनीनगर, शहर के छः मुहान, कचहरी चौक, बैरिया चौक, सहित अन्य चौक पर आज ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे द्वारा बुधवार को सघन जांच अभियान चलाया गया, जांच के दौरान स्वयं ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे ने चार पहिया वाहनों में लगे ब्लेक शीशा (काला फिल्म) व नो पार्किंग जोन में का ऑनलाइन चालान किया, वहीं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे ने बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, मोडिफाई दो पहिया वाहन, फोन पर बात करते, ट्रिपल लोडिंग वाले को कुल 18 दो पहिया वाहनों को जप्त कर उन वाहनों को चालान के लिए जिला परिवहन कार्यालय! इस वाहन चेकिंग से शहर के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, प्रभारी श्री सतेंद्र दुबे का कहना है की आप लोग हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े, मौके पर ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे,, ने बताया की प्रतिदिन यह जांच लगाया जाएगा, ताकि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले को सबक मिल सके, उन्होंने चार पहिया वाहनों के चालक से अनुरोध भी किए की आप सब सीट बेल्ट लगा कर चलें, मौके पर ट्रैफिक प्रभारी मौजूद रहे