मारवाड़ी युवा मंच ‘प्रेरणा’ गुमला का प्लास्टिक मुक्त अभियान, कपड़े–जूट के थैले अपनाने का संदेश
मारवाड़ी युवा मंच ‘प्रेरणा’ गुमला का प्लास्टिक मुक्त अभियान, कपड़े–जूट के थैले अपनाने का संदेश
गुमला — शहर में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा , गुमला द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एक आकर्षक सूचना पैनल लगाकर लोगों को एकल-उपयोग प्लास्टिक थैलों का प्रयोग बंद करने के लिए प्रेरित किया गया।
सदस्यों ने आमजन को समझाया कि प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े, जूट और कागज के थैलों का उपयोग करें तथा घर से निकलते समय अपना थैला साथ रखने की आदत विकसित करें। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं और इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस पहल को राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सराहा। कई लोगों ने मौके पर ही प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान अथर्व ज्योति फोगला, पूर्वाभ्थर, अंचल अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


