मेराल में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का प्रण
एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय मेराल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व पृथ्वी दिवस 2026 की थीम ” हमारी शक्ति,हमारा ग्रह पृथ्वी है।”यह विषय नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने और स्थाई भविष्य के लिए सामुदायिक कार्रवाई पर केंद्रित है,जो आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने हेतु प्रेरित करता है।यह थीम इस बात पर जोर देती है कि हमारी रोजमर्रा की छोटी छोटी कार्रवाइयां एवं प्रत्येक गतिविधियां ही हमारी धरती को बचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान सह विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि संपूर्ण जीव जगत के अस्तित्व के लिए आनंदमार्गी कृतसंकल्पित है। यह पृथ्वी अत्यंत महत्वपूर्ण है जो प्रत्येक जीव मानव, जंतु,वनस्पति सहित प्रत्येक के लिए जीवन का आधार है।इसके संरक्षण हेतु हम सबको हरसंभव समुचित कदम निम्नावत रूपेण उठाने चाहिए। प्रतिवर्ष आम जनों को विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण करने एवं संवर्धन के लिए प्रेरित करना। जल के विभिन्न स्रोतों को प्रदूषित और नष्ट होने से बचाने तथा संवर्धन करना।वर्षा जल का संचयन करना एवं समुचित उपयोग करना।बिजली बचाना।कचरे को कूड़ेदान में ही सदैव डालने की आदत डालना जीवजंतुओं ,पशु पक्षियों के प्रति प्रेमभाव एवं उनके लिए दाना पानी की व्यस्था करना तथा संवर्धन करना। नजदीकी कार्य पैदल अथवा साइकिल से संपन्न करना। शौचालय का उपयोग सुनिश्चित करना।कागज,ईंधन एवं भोजन का सदुपयोप करना ।पर्यावरण को सुंदर बनाने तथा फलों के बीजों एवं दानों को इकट्ठा कर उचित स्थल खाली जगह पर लगाए या किसी समर्थवान को दें या बीज द्वारा पौधों का नर्सरी तैयार कर लोगों के बीच निःशुल्क पौधा वितरण कर इस धरती को सुंदर एवं बेहतर जीवन के योग्य बनाना प्रत्येक मानव का परम कर्तव्य है।इन सभी विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम में विस्तार से बताया गया।

