साइबर ठगी से सावधान – उपायुक्त,पलामू के नाम से बनाया गया फर्जी व्हाट्स एप एकाउंट
साइबर ठगी से सावधान – उपायुक्त,पलामू के नाम से बनाया गया फर्जी व्हाट्स एप एकाउंट
आप सभी को सूचित करना है कि किसी अज्ञात साइबर ठग के द्वारा DC Palamu के नाम से फर्जी सोशल मीडिया/व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर जिले के बीडीओ,सीओ एवं अन्य पदाधिकारियों से पैसों की मांग की जा रही है।
📢 सभी पदाधिकारी एवं आम नागरिकों से अपील:
ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया अकाउंट पर विश्वास न करें।
किसी भी परिस्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें और न ही निजी जानकारी साझा करें।
यदि कोई इस प्रकार का मैसेज/कॉल प्राप्त होता है, तो तुरंत इसकी सूचना अपने वरीय पदाधिकारी या नजदीकी थाना को दें।
📞 क्या करें:
संदिग्ध नंबर/अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें।
साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।
नजदीकी थाना या साइबर थाना में इसकी सूचना दें।
🚫 सावधानी ही सुरक्षा है – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

