पलामू में टूटे बिजली के तार से किसान की मौतः खेत जाते समय करंट की चपेट में आए, घास में गिरा था तार
पलामू में टूटे बिजली के तार से किसान की मौतः खेत जाते समय करंट की चपेट में आए, घास में गिरा था तार
मेदिनीनगर।पलामू जिले में शनिवार दोपहर एक किसान की बिजली के करंट से मौत हो गई। छतरपुर थाना क्षेत्र के देवाताही गांव में हुई इस घटना में प्रसाद यादव के पुत्र 41 वर्षीय युगेश यादव की जान चली गई।युगेश दिनादाग पंचायत के सिरिसिया टोला के रहने वाले थे। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि वे खेत में काम करने जा रहे थे। रास्ते में टूटा हुआ बिजली का तार पड़ा था। झाड़ी और घास में छिपे इस तार को वे देख नहीं पाए और उसकी चपेट में आ गए।युगेश की शादी खौंढी गांव में हुई थी। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है।परिजन युगेश को घायल समझकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

