पलामू में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह

पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत कल रात्रि में बारी पंचायत के बारी मिडिल स्कूल के प्रांगण में रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन जिला परिषद सुधा कुमारी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव स्थानीय समाजसेवी आशीष कुमार सिंहा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज दिनांक 24 मार्च 2025 को धूमधाम से संपन्न हुआ। क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों की भारी भीड़ उपस्थित रही। क्रिकेट क्लब के सभी का स्वागत करते हुए कहा, “यह टूर्नामेंट न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच भी प्रदान करेगा।”
अजय उरांव ने फीता काटकर उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक एकाग्रता आती है,
खेल को कैरियर भी बना सकते हैं जिसका उदाहरण है महेंद्र सिंह धोनी।
मौके पर कलब के भास्कर सिंह, असगर अली, सागर खान, रामेश्वर चौधरी, अनुप कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार, राम सुरज कुमार सिंह ,नीरज कुमार सिंह, पियूष कुमार सिंह, शकिब अख्तर सहित कई लोग मौजूद थे।