पलामू के नव पदस्थापित उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत जी विकास का नया पैमाना स्थापित करेंगे। : बृजेश शुक्ला

पलामू के नव पदस्थापित उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत जी विकास का नया पैमाना स्थापित करेंगे। : बृजेश शुक्ला

पलामू जिला में नव पदस्थापित उपयुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत जी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर पलामू की पावन धरा धाम पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी। हम सभी आपके साथ मिलकर पलामू के सर्वांगीण विकास, शांति एवं समृद्धि के लिए निरंतर सहयोग करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। आपके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल हेतु ढेरों शुभकामनाएँ। मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, पंकज तिवारी, समाजिक कार्यकर्ता एवं हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, श्रीमति संजु शुक्ला एवं ओम श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

You may have missed