पलामू के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक अति संवेदनशील एवं अनुशासनप्रिय: बृजेश शुक्ला

पलामू के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक अति संवेदनशील एवं अनुशासनप्रिय: बृजेश शुक्ला

पलामू जिला में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अंग वस्त्र देकर पलामू की पावन धरती पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। जिलेवासियों को आपसे काफी उम्मीदें हैं। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षा एवं न्याय का बेहतर वातावरण प्राप्त होगा।
जिले की जनता आप से अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं जनसुनवाई जैसे विषयों पर विशेष ध्यान आकृष्ट करने की आशा रखती है, तथा पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग और प्रगाढ़ होगा। आपके कुशल मार्गदर्शन में पलामू शांति, सुरक्षा एवं विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। आपके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ। मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, पंकज तिवारी, समाजिक कार्यकर्ता सह हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, श्रीमति संजु शुक्ला एवं ओम श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।