पलामू जिला राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पलामू जिला राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

डाल्टनगंज, पलामू। गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल, रांची रोड, डाल्टनगंज में आयोजित पलामू जिला राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में पलामू ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर पांडे, पलामू जिला राइफल शूटिंग संघ के अध्यक्ष अविनाश देव एवं पलामू जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह चेरो ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अविनाश देव ने कहा कि पलामू में राइफल शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आने वाले समय में और अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

किशोर पांडे ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। राइफल शूटिंग जैसे खेलों के आयोजन से जिले की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

संघ के सचिव सुमित बर्मन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन 28 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाली झारखंड राज्य राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पलामू के खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

विजेता खिलाड़ियों की सूची

अंडर-14 वर्ग

🥇 स्वर्ण पदक – अर्पित राज
🥈 रजत पदक – रौशन
🥉 कांस्य पदक – आरव गुप्ता

अंडर-17 वर्ग

🥇 स्वर्ण पदक – ऋषभ राज
🥈 रजत पदक – हिमांशु पासवान
🥉 कांस्य पदक – वंशिका सिन्हा
🥉 कांस्य पदक – सक्षम सिंह

अंडर-19 एयर पिस्टल

🥇 स्वर्ण पदक – कुंवर सिंह

अंडर-19 एयर राइफल

🥇 स्वर्ण पदक – शौर्य सिंह

सीनियर एयर राइफल

🥇 स्वर्ण पदक – मोहित कुमार
🥈 रजत पदक – कुंवर सिंह
🥉 कांस्य पदक – पंकज कुमार

सीनियर एयर पिस्टल

🥇 स्वर्ण पदक – मेहर सिंह
🥈 रजत पदक – मोहित कुमार
🥉 कांस्य पदक – पंकज कुमार

कार्यक्रम में पलामू जिला राइफल शूटिंग संघ के सदस्य पंकज कुमार, मृत्युंजय कुमार, मोहित कुमार एवं दीपक तिवारी सहित खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।