पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेड़मा ठाकुरवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस  :  विहिप पलामू

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेड़मा ठाकुरवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस  :  विहिप पलामू।

             विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस गुरुवार को पलामू जिला मुख्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम का आयोजन विहिप पलामू जिला इकाई द्वारा जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।  इसके बाद संगठन के इतिहास और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित करने और सेवा कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया।

            सभा को संबोधित करते हुए विहिप झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने कहा कि  “29 अगस्त 1964 को पूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी के प्रयास से विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी।  पिछले 61 वर्षों से विहिप हिंदू समाज के संगठन,  धर्मांतरण रोकने,  घर वापसी,  सेवा और हिंदुत्व की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  पलामू में भी विहिप ने कई गांवों में सेवा बस्ती,  सत्संग और धर्म जागरण के कार्य किए हैं।

             जिला मंत्री अमित तिवारी ने कहा कि  “आज के दिन हम सभी कार्यकर्ता ये शपथ लेते हैं कि हम राष्ट्र और धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित करेंगे और युवाओं को संस्कारवान बनाएंगे।”  जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने सभी बजरंगियों का आह्वान करते हुए बताया कि  “संगठन के प्रति प्रतिबद्धता से कार्यरत रहें।  एकता में ही शक्ति निहित होती है,  इसलिए सभी सम्मानित सदस्यों में एकता और आपसी सहयोग अपेक्षित है।”  मातृशक्ति के उमा शुक्ला ने जनसंख्या असंतुलन पर विस्तार से प्रकाश डाला और हिंदुओं के घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की।

          इस अवसर पर विहिप के झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र,  जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक,  ओम प्रकाश सिंह,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  सह मंत्री विवेक कुमार सिंह, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव,  धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार गुप्ता,
नगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद,  धर्म प्रसार सह प्रमुख रमेश शुक्ल,  आनंद शुक्ल,  बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  उदय नारायण झा,   सविता देवी,  उमा देवी,  सुनीता देवी,  रंजना सिंह,  सरोज कुमारी,   पुष्पा शुक्ला,  प्रियंका देवी, शुभम कुमार शुक्ला,  अभिषेक चौबे,  जितेंद्र पांडेय,  रूपेश कुमार ,   आभा तिवारी,  रिंकी देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ।

You may have missed