पलामू और झारखंड के कल्याण के लिए मां भगवती का उपासना कर रहा हूं -: के० एन० त्रिपाठी

0
8898d375-a272-4cbd-ae52-27c918a5789a

पलामू और झारखंड के कल्याण के लिए मैं मां भगवती का उपासना कर रहा हूं -: के० एन० त्रिपाठी

आज दिनांक 09 अक्टूबर दिन बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री के० एन० त्रिपाठी ने डाल्टनगंज -भण्डरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर प्रखंड के कौड़ियां , बखारी व कुण्डेलवा गाँव और चैनपुर प्रखंड के निमिया व हरिनामाड ग्राम द्वारा आयोजित भव्य कलश जल यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री के० एन० त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि मां भगवती से प्रार्थना करता हूं कि पूरा पलामू वासियों और झारखंड वासियों के खुशहाली के लिए मंगलकामना करता हूं। मां भगवती से सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।आप समस्त पलामू के जीतने भी लोग मां भगवती के उपासक हैं, विजय श्री के लिए कामना करें। इसके लिए धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

यह भव्य कलश यात्रा आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत प्रतीक रही हैं ।श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।

माँ दुर्गा की कृपा से पूरे क्षेत्र में शांति, समृद्धि और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त हो। इस पावन पर्व पर सभी को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र साव , समाजसेवी अर्जुन सिंह, श्री बासो देवी (जिला परिषद सदस्य, पूर्वी क्षेत्र), कौड़ियां मुखिया कुमारी अंजना सिंह , सुआ मुखिया उपाध्याय सिंह, प्रेम प्रकाश ठाकुर ,टाईगर कुमार, विनोद चौधरी, रविन्द्र सिंह, नन्दु सिंह, देवेन्द्र ठाकुर, दिनेश गुप्ता, रविकांत शर्मा, उपेन्द्र गुप्ता, सोनू पासवान, बब्लू दुबे समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *