पिपरा थाना की गाड़ी से घायल खैरादोहर के अविनाश राम ने रिम्स में हुई मौत

0
e8eac7eb-576d-48b2-860b-d4aeed28beb2

पिपरा थाना की गाड़ी से घायल खैरादोहर के अविनाश राम ने रिम्स में तोड़ा दम

किसी ने भी सुध लेने की नहीं समझी जरूरत, इलाज के अभाव में गयी जान

छतरपुर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड रोड में 11 जुलाई को पिपरा थाना के बोलेरो वाहन से टक्कर मार दी थी जिससे बुरी तरह से घायल अविनाश राम ईलाज के दौरान राँची रिम्स में दम तोड़ दिया। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य के निधन से उसके माता पिता पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दुर्घटना के बाद अविनाश राम का पूरा शरीर पैरालाइज्ड हो गया था। तात्कालिक इलाज राँची के पल्स अस्पताल में कराया गया था लेकिन पैसे के अभाव में उसे रिम्स में भर्ती कराना पड़ा जहां स्पाइनल कोड के ऑपरेशन के बाद अविनाश राम ने आखिरी सांस लिया। इस मामले में बरियातू थाना की पुलिस ने रिम्स में अविनाश राम के माता पिता से फर्द बयान लिया है, जिसमें कहा गया है कि छत्तरपुर में उनका बेटा सीमेंट व्यव्सायी अमित जायसवाल के यहाँ काम करता था, उन्ही के काम से प्रखंड तरफ बाइक से जा रहा था। उसी दौरान प्रखंड रोड स्थित लखन विश्वकर्मा के गैरेज से निकलते वक्त पिपरा थाना की बोलेरो वाहन उसे अपने चपेट में ले लिया, उन्होंने बताया कि वाहन चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बच्चे को धक्का मार दिया जिसके बाद वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस की संवेदनहीनता को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में काफी उबाल है न तो किसी तरह की आर्थिक सहायता ही उपलब्ध कराया गया था और ना ही मामले की प्राथमिकी ही दर्ज की गई है थी, किसी ने सुध भी नहीं लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने दोषी पिपरा थाना के वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुआवज़े की मांग की है। वहीं सूचना मिलने के बाद स्थानीय समाजसेवी अरविंद गुप्ता ने खैरादोहर स्थित उनके घर मे जा कर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में संवेदनहीनता का परिचय दिया है जिनकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अविनाश राम को इंसाफ नहीं मिला तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
बरहाल इस मामले में एक बात तो साफ है कि इस मामले में पिपरा थाना की पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए अविनाश की सुध लेने की जरूरत भी नहीं समझी अविनाश को छोड़ दिया मरने के लिए। अविनाश राम के माता पिता की आँखें रोते रोते पथरा सी गयी हैं। पूरा गांव अविनाश के गम में मातम मना रहा है, उसके निधन से पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *