पिकअप वैन मालिक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौराही में एक मालवाहक (पिकअप वैन) मालिक एवं चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ,त हो गई। मृ तक की पहचान बजटो पंचायत अंतर्गत टाटोक्यारी निवासी रामू दास के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने तीन युवकों पर रामू की ह,त्या कर उसके ही वाहन से कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रामू दास अपनी पिकअप वैन किराये पर चलाता था। परिजनों का आरोप है कि डीजे ले जाने के लिए तीन युवकों ने उसका वाहन बुक किया था। बुकिंग पर जाने के बाद रामू घर वापस नहीं लौटा। इसी दौरान सूचना मिली कि चौराही में रामू का श,व पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि उसकी मौ,त वाहन से कुचलने के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और श,व को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों का कहना है कि घटना से पहले रामू तीन युवकों के साथ था। बजटो के पूर्व मुखिया जनार्दन साव तथा ग्रामीण घनश्याम ने बताया कि चारों लोग चौराही में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में रामू की मौ,त हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उसकी जान उसी की पिकअप वैन से कुचलकर ली गई है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा संबंधित वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में नामजद तीन आरोपितों में से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बताया कि रामू दास की मौ,त संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि घटना से पहले रामू समेत चार लोग चौराही में रुके थे और नशा का सेवन किया था। इसके बाद उसकी मौ,त हुई। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।