मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है। उनके नामांकन को लेकर बीजेपी ने शिकायत की थी कि उन्होंने तेलंगाना में चल रहे मामले को छिपाया है।

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में जाकर जमकर हंगामा किया है। वहीं, कांग्रेस विधायकों को वोटिंग से पहले विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट किया गया है। ऐसे में बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है।