पिकअप-बाइक की टक्कर में दलित परिवार के ससुर-दामाद की दु:खद मौत, सरकार पर्याप्त मुआवजा दे: झारखण्ड क्रांति मंच
पिकअप-बाइक की टक्कर में दलित परिवार के ससुर-दामाद की दु:खद मौत, सरकार पर्याप्त मुआवजा दे: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने गढ़वा जिले के हुर में एन०एच फोर लेन पर 27 अक्टूबर की सुबह 9:00 बजे पिक अप व बाइक की भीषण टक्कर में गढ़वा जिला के डुमरिया ग्राम वासी गणेश बैठा(उम्र 55 वर्ष) और उनके दामाद छोटू बैठा(उम्र 27 वर्ष) की मौत व उनकी नातिन अंजलि (उम्र 9 वर्ष) के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए लापरवाह पिक अप चालक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने व बेसहारा हो चुके मृतकों के आश्रितों को पर्याप्त मुआवजा,नौकरी व आवश्यक सुविधाएं दिलाने की मांग मुख्यमंत्री झारखण्ड व गढ़वा डीसी से किया है।
विज्ञप्ति में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि फोर लेन सड़क निर्माण के बाद प्रशासन को वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा व ट्रैफिक रूल्स का अनुपालन सुनिश्चित कराना चाहिए,ऐसा नहीं होने से बड़ी संख्या में लोग काल कवलित हो रहे हैं,जो गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने दलित परिवार के ससुर-दामाद की दुर्घटना में असामयिक मौत पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पीड़ित परिजनों को शीघ्र मुआवजा व जीवन-मौत से जूझ रही बालिका अंजलि को बचाने के लिए नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था कराने का आग्रह मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री झारखण्ड से किया है।

