पहले ऑटो फिर ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, 7 लोग घायल

0
97dced4a-b67f-4fca-8783-2aefe7cb15cb

पहले ऑटो फिर ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, 7 लोग घायल

झरिया : पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला में आज अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार बाइक ऑटो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक सचिन कुमार मोदी की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक रोहण मोदी गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, ऑटो पर सवार चालक सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार चासनाला सीएचसी में कराने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतक सचिन कुमार मोदी इंटर का छात्र था. वह छाताबाद का रहनेवाला था.
घटना सुबह करीब 5.45 बजे चासनाला केके गेट के समीप घटी. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार छाताबाद निवासी सचिन मोदी रोहन मोदी व रोहण मोदी तेज गति से आ रहे थे. उन्हें देखकर ऑटो चालक ने अपना वाहन रोक दिया. बाइक ऑटो को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया. घटना में बाइक चला रहे सचिन मोदी की मौत हो गई, जबकि पीदे बैठा रोहण मोदी घायल हो गया. मृतक सचिन कुमार मोदी इंटर का छात्र था. वहीं, ऑटो पर सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए. ऑटो चालक हैदर अंसारी अपने पूरे परिवार के साथ संतालडीह के कांटीडीह बाजार से चासनाला केके गेट के समीप किसी परिचित के घर छठ पूजा देखने आ रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *