पहाड़ी हनुमान मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, प्रतिमा से निकाली चांदी की आंखें
पहाड़ी हनुमान मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, प्रतिमा से निकाली चांदी की आंखें
बरवाडीह(लातेहार): प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन पहाड़ी मंदिर लगातार चोरी की वारदातों का शिकार हो रहा है। कुछ दिन पहले जहां शिव मंदिर की दान पेटी को चोरों ने काटकर उसमें रखे पैसे चुरा लिए थे, वहीं अब चोरों ने पहाड़ी हनुमान मंदिर को निशाना बनाया है। देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के ऊपरी हिस्से में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा से दोनों चांदी की आंखें निकाल लीं। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख हैरान रह गए।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और मंदिर समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे।

