48 घंटे में लगा 100 KVA ट्रांसफॉर्मर, 10-12 दिनों बाद सिरहा गांव हुआ रोशन

युवा समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी अजय कुमार गुप्ता के प्रयास से 48 घंटे में लगा सिरहा गांव (दवाड़ टोला) में 100 KVA का ट्रांसफार्मर
ऊंटारी रोड (पलामू):
ऊंटारी रोड प्रखंड की लहर बंजारी पंचायत स्थित सिरहा गांव (टोला दवाड़) के ग्रामीणों को आखिरकार 10-12 दिनों के लंबे अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। युवा समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी अजय कुमार गुप्ता की कड़क और त्वरित पहल के चलते महज़ 48 घंटे के भीतर 100 KVA का नया ट्रांसफार्मर टंगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आए अजय गुप्ता
सिरहा (टोला दवाड़) का ट्रांसफार्मर करीब दो हफ़्तों से जला पड़ा था, जिससे पूरा टोला अंधेरे में डूबा था। जैसे ही इस गंभीर समस्या की जानकारी गांव के चंदन यादव ने अजय कुमार गुप्ता को दी, उन्होंने बिना समय गंवाए बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा। अजय गुप्ता के कड़े रुख और लगातार फॉलो-अप का ही नतीजा रहा कि 2 दिन के अंदर नया ट्रांसफार्मर गांव पहुंचकर चालू हो गया।
“10-12 दिनों तक ग्रामीणों का परेशान होना दुखद था। सूचना मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर काम कराकर गांव को रोशन कराना मेरा पहला कर्तव्य था।”
— अजय कुमार गुप्ता (युवा समाजसेवी)
गांव में जश्न का माहौल
हफ़्तों बाद बिजली लौटते ही पूरे टोला दवाड़ में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने अजय कुमार गुप्ता की त्वरित कार्यशैली और दमदार जनसेवा की दिल खोलकर सराहना की। उनके इस प्रयास से आज पूरा टोला दवाड़ ‘अंधेरा मुक्त’ हो चुका है।