पीएम मोदी ने रचा नया इतिहास, सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 9 जून 2026 को उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएम मोदी ने लगातार 4,398 दिनों का कार्यकाल पूरा कर यह उपलब्धि अपने नाम की, जबकि नेहरू 4,397 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे।

26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता संभाली। वह सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। वहीं, 10 जून को एनडीए की बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन किया जाएगा।