फायरिंग मामले में खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस से केस डायरी की भी मांग की है।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ‘अगले आदेश या अगली सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई न की जाए।’
सोमवार को खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर खान सर की ओर से पटना के डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है। खान सर पर हत्या की कोशिश और हथियारों के अवैध इस्तेमाल का मामला दर्ज है। खान सर की कोचिंग पर हमला मामले में जेल में बंद ज्ञान बिन्दु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की बेल पर भी आज फैसला आ सकता है।