पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की नई राजनीतिक पहल, ‘इश्क करो पार्टी’ की घोषणा

देश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ‘इश्क करो पार्टी’ नाम से नई राजनीतिक पहल की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर युवाओं से जुड़ने की अपील करते हुए काटजू ने कहा कि उनकी पार्टी का संदेश है – “मेक लव, नॉट वॉर” यानी प्यार फैलाओ, लड़ाई नहीं।

काटजू ने खुद को पार्टी का संरक्षक बताया और कहा कि यह संगठन नफरत की राजनीति के खिलाफ भाईचारा और इंसानी रिश्तों को मजबूत करेगा। हालांकि, पार्टी का औपचारिक घोषणापत्र अभी जारी नहीं हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से की जा रही है। कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में इसे नया राजनीतिक प्रयोग बता रहे हैं, तो कुछ इसे समाज को नया संदेश देने वाली पहल मान रहे हैं।