पार्टी को मजबूत कर भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी पर आन्दोलन करेगी भाकपा – रुचिर तिवारी
पार्टी को मजबूत कर भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी पर आन्दोलन करेगी भाकपा – रुचिर तिवारी
भाजपा राज्य परिषद की बैठक में हुआ तय।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य परिषद की बैठक सूर्यपत सिंह की अध्यक्षता में रांची कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से राज्य सचिव महेंद्र पाठक, अजय सिंह, सुरेश ठाकुर गणेश सिंह रामस्वरूप राम उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने पलामू जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार, घूसखोरी बेरोजगारी एवं जन समस्याओं से अवगत कराया श्री तिवारी ने कहा कि पूरे झारखंड सहित पलामू जिला में भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी चरम पर है अंचल कार्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक थाना से लेकर जिला तक बिना पैसा के कोई काम नहीं हो रहा है आम आदमी को ब्लॉक स्तर पर काम करने के लिए दौड़ना पड़ रहा है एवं उनका चप्पल टूट जा रहा है केंद्र सरकार की योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है वहीं राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार पर खूब बोलते हैं लेकिन भ्रष्टाचार पर लगाम कैसे लगेगा कैसे राज्य में अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर थानेदार तक आम जनता को बिना परेशान किया आसानी से काम करेंगे इस पर फोकस नहीं है देश एवं राज्य में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है इसका कारण केंद्र एवं राज्य सरकार की उदासीनता है राज्य में एक भी बहाली बिना जांच के नहीं हो पा रहा है जबकि सभी सरकारी संस्थानों में पदों की संख्या खाली पड़ी हुई है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला सहित पूरे झारखंड राज्य में बेरोजगारी भ्रष्टाचार पर आंदोलन करेगी इसके लिए यह वर्ष संगठनात्मक रूप से मनाएगी एवं पार्टी को मजबूत कर भ्रष्ट पदाधिकारी पर नकेल कसेगा।


