पांकी विधायक ने रेवारातू व सेरंगदाग में रोड़ का किया शिलान्यास
पांकी विधायक ने रेवारातू व सेरंगदाग में रोड़ का किया शिलान्यास
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत
पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशीभूषण मेहता ने बुधवार को रेवारातू व सेरंगदाग में दो सड़क योजना की आधारशिला रखी।
इन्होंने बताया कि आज चार रोड़ जिसकी लंबाई 19 किलोमीटर रोड़ का शिलान्यास किया , जिसकी लागत 19 करोड़ है, कल विधानसभा के सात योजना का शिलान्यास किया जायेगा,जिसकी लागत 20 करोड़ होगा।
विधायक ने कहा कि पूर्व के विधायक इस क्षेत्र को उपेक्षित रखे हुए थे, आजादी के बाद पहली बार यहां रोड बनेगा। यह रोड़ मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में लोग 15 प्रश्न भी विधानसभा में नहीं पुछा, मैंने अपने कार्यकाल में 200 से ज्यादा सवाल किए। स्वयंसेवकों का आज जो मानदेय 2500 हुआ है, वह मेरे द्वारा उठाए गए प्रश्न पर हुआ है।
इन्होंने कहा कि चतरा का प्रत्याशी घोषित हो चुका है,जिसका चुनाव चिन्ह कमल फूल है, चुनाव का घोषणा होंना है। बस आपको कमल फूल व नरेन्द्र मोदी याद रखना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गलत ढंग से जमा किए गए काला धन को ईडी के माध्यम से निकाल रहे हैं। एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएं, ताकि गलत ढंग से अर्जित किए गए धन को बाहर ला कर
उसे बेनकाब कर सके।
इस मौके पर जिप सदस्य सुधा कुमारी ,विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, राजेंद्र सिंह चेरो, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिंहा ,दिनेश साहू, मुखिया रिंकी यादव ,बानौधी यादव , अजय उरांव मुख्य रूप से शामिल थे।
