फरार पांच अभियुक्तों के घर पर चिपकाया इश्तेहार
फरार पांच अभियुक्तों के घर पर चिपकाया इश्तेहार
डंडई थाना क्षेत्र के पांच अभियुक्तों के घर पर डंडई पुलिस ने ढोल नगाड़े बजा कर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार को चिपकाया है। जिसमें झोत्तर गांव निवासी अभियुक्त लाला परहिया, रामकरण परहिया, धनंजय परहिया, शिवपूजन परहिया सभी के पिता भूपदेव परहिया व लवाही गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापति पिता मंगरु प्रजापति का नाम शामिल है। मामले को लेकर थाना प्रभारी
जनार्दन रावत ने बताया कि उक्त अभियुक्तों पर व्यवहार न्यायालय गढ़वा में मामला चल रहा है और अभियुक्त कई वर्षों से फरार चल रहा है। न्यायालय के निर्देश पर डंडई थाना पुलिस के द्वारा ढोल नगाड़ा बजवाकर उक्त सभी अभियुक्तों के घर पर इश्तहार को चिपकाया गया है। न्यायालय के निर्धारित समय अनुसार अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो अग्रिम कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर कुर्की, जब्ती की जा सकती है।
